-
Advertisement
हिमाचल: पहले प्रेम जाल में फंसाई युवती, शादी करूंगा कहकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
शिमला। हिमाचल में महिलाओं और बच्चियों के शारीरिक शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला राजधानी शिमला (Shimla) से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने युवती को शादी का झांसा दिया (Pretext of Marriage) और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। वहीं अब व्यक्ति शादी करने से मना कर रहा है। जिसके चलते पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: डमटाल के बाद अब जवाली में गोलीकांड, व्यक्ति ने पड़ोसी पर ही चला दी गोली
मामला जिला शिमला के पुलिस थाना सुन्नी क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि पवन उर्फ सन्नी निवासी समराला, तहसील निहरी (मंडी) से उसकी दोस्ती थी। दोनों की अकसर फोन पर बात होती थी। पवन उसके घर भी आता था। इस दौरान उसके साथ उसने शारीरिक संबंध (Rape) बनाए। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज किया है। जिला शिमला में इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

