-
Advertisement
हिमाचलः मौसी के घर रह रही मासूम का एक वर्ष तक हुआ यौन उत्पीड़न
Last Updated on March 17, 2022 by sintu kumar
जोगिंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला मंडी के जोगिंद्रनगर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस चौकी घट्टा में तिब्बती मूल की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे नेपाल से त्सेरिंग डोलकर नाम की महिला का फोन आया थी। उस महिला ने बताया कि उसकी 10 वर्ष का लगातार एक वर्ष तक यौन उतपीड़न हुआ है। शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला मैक्लोडगंज में महिला हेल्पलाइन काउंसलर के रूप में काम करती है।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः ड्यूटी के लिए पहुंचा था कर्मी सीने में दर्द उठा और गई जान
नेपाल की रहने वाली महिला त्सेरिंग डोलकर ने बताया कि उसकी बेटी अपर धर्मशाला स्थित टीसीवी में दूसरी कक्षा में पढ़ रही है। जब कोविड का पहला लॉकडाउन हुआ तो स्कूल के प्रत्येक छात्र- छात्रा को वापस घर भेज दिया गया। लेकिन वह अपनी बेटी को नेपाल नहीं ले जा पाई। उसकी बेटी जोगिंद्रनगर के नांगचन डिवीजन चौंतड़ा में अपनी बेटी को मौसी के घर रही। यहां पर एक साल तक बच्ची का यौन उत्पीडऩ हुआ। पुलिस के सामने मामला आने पर जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड भी लिया है।