-
Advertisement
हिमाचल में टैंपो ट्रैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोग पहुंचे अस्पताल
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में एक सड़क हादसे (Road Accident) में 12 लोग घायल (Injured) हो गए। हादसे में एक टैंपो ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार 12 लोग घायल हुए हैं। हादसा मंडी (Mandi) जिला के गोहर पुलिस थाना के तहत आने वाले शाला कमरुनाग रोड़ पर खांडणु नाला के पास हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चालक की बच गई जान, जाने कैसे
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर शाला कमरुनाग रोड़ पर खांडणु नाला के समीप एक टैंपो ट्रैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस गाड़ी में 12 लोग सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। घायलांे को का उपचार स्थानीय अस्पताल में करवाने के बाद उन्हंे छुट्टी दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधरए मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि टैंपो ट्रैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 12 लोग घायल हुए हैंए जिन्हें मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


