-
Advertisement
हिमाचल में इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, बने एआरटीओ
Last Updated on September 4, 2021 by Deepak
शिमला। हिमाचल के परिवहन विभाग (Transport Department) में अधिकारियों व कर्मचारियों को आठ साल बाद पदोन्नति (Promotion) का तोहफा मिला है। करीब 12 वरिष्ठ सहायकों को विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश के बाद सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (Assistant Regional Transport Officer) (एआरटीओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में कोमल चंद को बद्दी बैरियर पर नई नियुक्ति दी गई है। इसी तरह सतीश कुमार को डमटाल, तुला राम कंडवाल, सोना चौहान टिपरा, विद्या देवी बरोटीवाला, जितेंद्र तोमर कालाअंब, ज्ञान सिंह परवाणू, मेहर सिंह पांवटा, कृष्ण चंद मेहतपुर, विजय भूरिया गगरेट और कृष्ण लाल को स्वारघाट बैरियर पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक जगदीश कुमार को भी एआरटीओ के पद पर पदोन्नति दी गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: स्वास्थ्य विभाग ने 12 मैटर्न और 23 वार्ड सिस्टर्स को दिया पदोन्नति का तोहफा
वरिष्ठ सहायक अनीता कटोच, रमन शर्मा, अशोक कुमार, प्रताप चंद, नरेश वर्मा, सिंह राम और शीतल कौशल व जसपाल सिंह को अधीक्षक ग्रेड दो के पद पर पदोन्नत किया है। वहीं, एमवीआई साहिल धर्माणी को आरटीओ मंडी से आरटीओ बिलासपुर कार्यालय, बिलासपुर में तैनात रहे अभिषेक शर्मा को मंडी स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा अधीक्षक ग्रेड दो राजेश कौशल को गगरेट बैरियर से आरटीओ बद्दी कार्यालय, राम पाल को बद्दी बैरियर से आरटीओ रामपुर और सचिंद्र को मेहतपुर बैरियर से सिरमौर स्थानांतरित किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page