-
Advertisement
12वीं में दोबारा फेल होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई छात्रा , नाले में कूदकर दे दी जान
Class 12 Student Suicide: शिमला में दिल के झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 12वीं में दूसरी बार फेल होने के बाद एक छात्रा ने नाले में छलांग लगा कर आत्महत्या कर दी। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि छात्रा लगातार दूसरी बार फेल होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। इससे उसने नाले में कूदकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने न्यू शिमला थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
किराए के कमरे में परिवार के साथ रहती थी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शनिवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। रिजल्ट देखकर बीते कल छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा दीक्षा निवासी गोरवा गांव सिरमौर की रहने वाली थी और वह शिमला में किराए के कमरे में अपने परिवार के साथ रहती थी। छात्रा के पिता शिमला में मजदूरी करते हैं। पुलिस के अनुसार छात्रा ने मैहली से शोघी बाईपास सड़क पर बडागांव के पास स्थित पुल से नाले में छलांग लगाईष उनकी मौके पर मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना न्यू शिमला की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

