-
Advertisement
राज्य सहकारी बैंक में भरे जाएंगे जूनियर क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद, यहां देंखे पूरी डिटेल
शिमला। कोरोना के इस दौर में रोजगार की अहमियत समझते हैं। जिन लोगों ने इस दौर में रोजगार खोया है उनके लिए ये खबर राहतभरी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ( Himachal Pradesh State Cooperative Bank) में बड़ी भर्तियां निकली है। बैंक में नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट ( Junior Clerk & Steno Typist) के 149 पद भरे जाने हैं। खास बार यह है कि इन पदों के पीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती ( Recruitment for banks)करने वाली एजेंसी आईबीपीएस (IBPS)करेंगी और यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने घोषित किया जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल का संशोधित रिजल्ट
कुल पदः 149( इन में जूनियर क्लर्क के 144 व स्टेनोटाइपिस्ट के 5 पद भरे जाने हैं)
आवेदन शुरु होने की तिथिः पांच जून, 2021
अंतिम तिथिः 2 जुलाई, 2021
वेतन मानः 35, 000 प्रतिमाह
आयुसीमाः 18 से 45 वर्ष के बीच
शैक्षणिक योग्यताः जूनियर क्लर्क के लिए 12 पास व इसके समकक्ष तथा स्टेनो टाइपिस्ट के लिए 12 कक्षा पास होने के अलावा प्रार्ती को आशुलिपिक, टंकण का ज्ञान जरूरी है।
इस पदों के लिए विस्तृत जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग: 1000 रुपए
आरक्षित वर्ग: 800 रुपए
लड़कियों के लिए: 800 रुपए (सभी वर्ग)
149 पदों में से जूनियर क्लर्क के सीधी भर्ती के तहत 103 पद, सहकारी सोसायटी के कर्मियों और पीएसीएस के प्रशिक्षित सचिवों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित हैं। यानी इस कोटे से जूनियर क्लर्क के 33 पद भरे जाएंगे। प्रशिक्षित सचिव के दायरे में न आने वालों के लिए आठ पद आरक्षित हैं। इसके अलावा स्टेनो-टाइपिस्ट के पांच पद भरे जाएंगे। स्टेनो/स्टेनो टाइपिस्ट के पद भरने के लिए बैंक प्रबंधन स्किल टेस्ट भी लेगा।
बाहरी राज्यों के आरक्षित वर्ग सामान्य श्रेणी के पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन
बाहरी राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के पदों के लिए आवेदन करना होगा। हिमाचल से दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले और बोनोफाइड हिमाचली भी भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel


