-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज कोरोना के 19 नए केस, प्रदेश में 205 एक्टिव मामले
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 19 नए केस सामने आए हैं, जबकि 20 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 205 हो गई है। बुधवार को भी कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से 4113 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हिमाचल (Himachal) में अब तक 2 लाख 84 हजार 412 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 80 हजार 075 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। पॉजिटिविटी दर में सुधार के बाद सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज क्या रही कोरोना की स्थिति, एक क्लिक पर जाने

हिमाचल में कोरोना एक्टिव केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस (Corona Active Case) 205 हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 5 मामले हमीरपुर और कांगड़ा जिला में आए हैं। वहीं, बिलासपुर में 1, चंबा (Chamba) में 1, हमीरपुर में 5, कांगड़ा में 5, किन्नौर में 2, कुल्लू में 0, लाहुल स्पीति में 0, मंडी में 3, शिमला में 0, सिरमौर में 0, सोलन (Solan) में 1 और ऊना में 1 नए मामले सामने आए हैं। आज प्रदेश में 7 जिलों में कोरोना के एक भी मामले नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक हिमाचल में अब तक कुल 4543290 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 284412 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अब तक 4258831 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव (Report Negetive) आई है। अभी एक रिपोर्ट पेंडिंग में है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


