-
Advertisement
ऊना में बड़ा हादसा: पीरनिगाह से लौट रहा श्रद्धालुओं का मोटरसाइकिल कार्ट पलटा;बुजुर्ग महिला और बच्चे की मौ#त
Una Accident: ऊना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंजाब के कपूरथला से श्रद्धालुओं को लेकर आई एक तीन पहिया मोटरसाइकिल कार्ट तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में कपूरथला निवासी एक बुजुर्ग महिला और तीन साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
माथा टेककर लौट रहे थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला से करीब 8 लोग मॉडिफाइड मोटरसाइकिल कार्ट पर सवार होकर पीरनिगाह में माथा टेकने आए थे। सुबह धार्मिक स्थल पर दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद जब वे वापस पंजाब लौट रहे थे, तो रास्ते में एक तीखे और खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल कार्टसड़क पर ही पलट गया और उसमें सवार सभी लोग उसकी चपेट में आ गए।
5 घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी
हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग महिला और तीन साल के बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए 5 अन्य लोगों को तुरंत स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मृतकों की शिनाख्त व अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
सुनैना जसवाल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
