-
Advertisement
Accident : कीचड़ पर स्किड हुई बाइक, ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से चालक की गई जान
Accident in Mandi : मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) पेश आया जहां एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने से आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक ने भी युवक की मौत के बाद खुद पुलिस स्टेशन (Police Station) जाकर सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कीचड़ पर बाइक स्किड (Bike Skid) होने के चलते यह हादसा पेश आया।
ड्यूटी जाते वक्त पेश आया हादसा
मंडी जिला के तहत बग्गी-सुंदरनगर सड़क (Baggi-Sundernagar Road) पर 4 नंबर स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ जहां एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह ट्रक सुंदरनगर से बग्गी की ओर जा रहा था जबकि विपरीत दिशा से बाइक आ रही थी दोनों ही अपने रास्ते सही जा रहे थे कि बाइक कीचड़ पर स्किड हो गई और यह हादसा पेश आया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों ही वाहन अपनी ही लेन में थे। जब तक ट्रक चालक को युवक के टायर के नीचे आने का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रक चालक हादसे के बाद खुद पुलिस के पास पहुंच गया है और खुद को सरेंडर (Surrender) कर दिया है। वहीं, हादसे की सूचना के पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथाा छनबीन मे जुट गई है। हादसे में मारे गए बाइक सवार का नाम इंद्रजीत उम्र 38 वर्ष, पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी गोहर है। बताया जा रहा है कि युवक पंजाब नैशनल बैंक सुंदरनगर में मैटलाइफ इंश्योरैंस (Matlife Insurance) में कार्यरत था। सुबह ड्यूटी पर जाते समय ही रास्ते उसके साथ यह हादसा पेश आया।
नितेश सैनी

