-
Advertisement
एक्शन में मुख्य सचिव : समय पर दफ्तर आएं अधिकारी, बिना सूचित किए शहर से बाहर भी नही जाएंगे
CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश का कार्यकारी मुख्य सचिव आईएएस संजय गुप्ता को नियुक्त किया गया है और बीतें दिन ही उन्होंने कार्यभार संभाल लिया था। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अधिकारियों के साथ आज बैठक बाद उन्होंने अधिकारियों को समय पर दफ्तर आने के फरमान की जारी कर दिए। साथ ही विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष को शहर से बाहर जाने से पहले सीएम, संबंधित मंत्री और मुख्य सचिव को मैसेज डालकर इसकी सूचना देनी होगी ताकि उन्हें पता होगा कि वह बाहर गए हैं ओर उन्हें ढूंढना ना पड़े। अधिकारी समय पर आए और समय पर काम करें और फाइलों का निपटारा समय पर करे इसके सीएम ने निर्देश दिए हैं । फाइलों का एक-दो दिन के अंदर ही निपटाया किया जाए। वहीं सीएमने एक महीने के अंदर में रिव्यू करने को कहा है और ताकि यह पता चले कि कौन काम नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है।
7 बिंदुओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाएगी
संजय गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि प्रदेश में 7 प्राथमिकताओं को तय किया गया है, जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन ,पावर,प्राकृतिक खेती और डाटाबेस को प्रमोट करना है। इस पर दो साल में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सीएम के साथ बैठक हुई है जिसमें कई सचिव भी मौजूद रहे जहां पर इन 7 बिंदुओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाएगी।
बिजली बोर्ड की हालत सुधरी
संजय गुप्ता ने कहा कि जब बिजली बोर्ड में गया था तो वहां पर हालत काफी खराब थी वहां पर कभी कोई चेयरमैन बैठता ही नहीं था लेकिन जब नियमित रूप से बैठना शुरू किया तो सभी समय पर आने लगे । यही नहीं बिजली बोर्ड में काफी नारे लगाते थे जोकि बंद हो गए। बोर्ड की वितीय हालत भी खराब थी जिसे सुधारा गया और 15 महीने में ही 500 करोड़ का लाभ हुआ है।
हाथ खींचकर काम करने पड़ेगा
संजय गुप्ता ने कहा हालांकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति मुश्किल में है ऐसे में हाथ खींचकर काम करने पड़ेगा । लेकिन अगले साल इस तरह की स्थिति ऐसी नहीं रहेगी। विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और काम बंद हो जाए प्रदेश में ऐसी नौबत नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान जो नुकसान हुआ है उसको लेकर भारत सरकार के साथ वार्ता हो रही है इस साल का जो नुकसान हुआ है उसका प्रपोजल बनाकर भेजा जा रहा है जो पिछले पैसे आने वो दो किस्त में मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं ।
संजू चौधरी

