-
Advertisement
Himachal कांग्रेस अध्यक्ष पर Sukhu -Rajani Patil में लंबी चर्चा, CM बोले-पार्टी में कोई विशेष गुट रहा नहीं
CM Sukhu: नौ माह से भंग चल रही हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर हो रही किरकिरी के बीच आज हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने प्रभारी रजनी पाटिल (Rajani Patil) से मुलाक़ात की। मुलाकात सिसिल होटल में हुई। इसके बाद सीएम सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी अध्यक्ष बनाएंगी,हमारा पूरा समर्थन उसके साथ होगा।
अध्यक्ष पद के लिए किसी का नाम नहीं सुझाया
सीएम सुक्खू ने आज ये भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए किसी का नाम नहीं सुझाया है। पार्टी में कोई विशेष गुट रहा नहीं है। लेकिन इससे पहले बीते कल सीएम सुक्खू व विक्रमादित्य सिंह के समर्थकों ने राजीव भवन में अपने-अपने नेता के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति हंगामापूर्ण रही थी।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ये भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए किसी का नाम नहीं सुझाया है। पार्टी में कोई विशेष गुट रहा नहीं है।@RahulGandhi @rajanipatil_in @kharge @priyankagandhi @KSRathoreINC @vidit_congress @ChetanAICC @SukhuSukhvinder @virbhadrasingh pic.twitter.com/C6TkcjGOOB
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 23, 2025
पार्टी जिसे भी अध्यक्ष बनाएगी, स्वीकार
बैठक के बाद सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र की वजह से वे रजनी पाटिल से मिल नहीं सके थे। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर हुई किसी भी प्रकार की चर्चा से इनकार किया। सीएम ने कहा कि पार्टी जिसे भी अध्यक्ष बनाएगी, उन्हें स्वीकार है। हिमाचल कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाज़ी नहीं है। इस दौरान सीएम ने बीजेपी पर भी निशाना साधा
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी के नेता आपदा में भी राजनीति करते हैं। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान बीजेपी के नेता स्थगन प्रस्ताव लाए और आपदा पर चर्चा की मांग उठायी। जब सरकार ने गंभीरता से जवाब दिया, तो विपक्ष सदन से बाहर चला गया।@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp pic.twitter.com/Xzj0dmPhKO
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 23, 2025
आपदा में भी राजनीति करते हैं बीजेपी नेता
सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी के नेता आपदा में भी राजनीति करते हैं। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान बीजेपी के नेता स्थगन प्रस्ताव लाए और आपदा पर चर्चा की मांग उठायी। जब सरकार ने गंभीरता से जवाब दिया, तो विपक्ष सदन से बाहर चला गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों को आर्थिक मदद दी जा रही है। प्रभावितों तक विशेष राहत पैकेज पहुंचाया जा रहा है। ऐसी आर्थिक सहायता किसी अन्य राज्य में नहीं मिलती। सीएम ने कहा कि राज्य में हो रही है बादल फटने और फ़्लैश फ्लड की घटनाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन एक बड़ी वजह है। इसकी विस्तृत स्टडी किए जाने की ज़रूरत है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

