-
Advertisement
सोनिया गांधी ने किया वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण- राजा साहब अमर रहे के नारों से गूंजा शिमला
Virbhadra Singh Statue: हिमाचल के छह बार के सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह की रिज पर प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिमोट का बटन दबा कर किया। इसके बाद उन्होंने वीरभद्र सिंह की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

रिज पर रखे कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से ही प्रदेशभर से लोग पहुंचने शुरू हो गए थे । पूरे शहर में वीरभद्र सिंह पोस्टर लगाए गए थे। पूर्व सीएम में आस्था रखने वाले लोग वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों के साथ रिज पहुंचे।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1977620700434502041
आपदा में केंद्र ने कोई मदद नहीं की
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में आज का दिन हम सबके लिए गर्व का क्षण है। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का सोनिया गांधी ने अनावरण किया। वीरभद्र सिंह के कण कण में हिमाचल था। उन्होंने कहा- हिमाचल के लिए खास प्रेम है। हमे इन वादियों को बचाना है। सुरक्षित रखना है। यही हमारी अमानत है। आजकल राजनीति में कम मिसाल है। जो रास्त वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की जनता को दिखाया, जो रास्ता महात्मा गांधी-पंडित नेहरू ने दिखाया, उस रास्ते पर चलना है। वो हमारी मूल विचारधारा है। हमारे देश को सबसे ज्यादा जरूरत ऐसे नेताओं की है। अफसोस जो केंद्र की सत्ता में है, वो ऐसी परंपरा नहीं निभाते। हिमाचल में इतनी तबाही हुई, लेकिन केंद्र से मदद नहीं आई। हिमाचल में घर बह गए, पाठशालाएं बह गए, लेकिन केंद्र से आज तक मदद नहीं मिली, क्योंकि इनकी राजनीति सिर्फ चुनाव के लिए होती है। ये गलत ढंग की राजनीति है।
वीरभद्र ने विकास की गाथा लिखी
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- प्रदेश में विकास की गाथा गांधी परिवार और वीरभद्र सिंह द्वारा लिखी गई है। गांधी परिवार का हमेशा हिमाचल के सहयोग रहा है। उन्होंने कहा-प्रियंका गांधी ने हिमाचल में अपना घर बनाया है। इससे हिमाचल में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।
सोनिया गांधी का आभार जताया
विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी को मातातुल्य बोलते हुए संबोधित किया और वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर आगे चला जाए।
ये नेता पहुंचे कार्यक्रम में
विक्रमादित्य सिंह के अलावा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी सहित सभी कांग्रेसी नेता पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम में 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होकर स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए रिज पर लगभग सात हजार कुर्सियां लगाई गई है, जबकि एक हजार कुर्सियां रिजर्व रखी गई है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1977621876068479140
मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई प्रतिमा
वीरभद्र सिंह की प्रतिमा मशहूर एवं वयोवृद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। इसकी ऊंचाई 9 फीट है। इसे बनाने में लगभग 24 लाख रुपए खर्च आया है। राम सुतार के बेटे अनिल सुतार के स्टूडियों में यह मूर्ति बनाई गई है। यह प्रतिमा अष्टधातु की बनी है। इसमें सबसे ज्यादा तांबा व जिंक धातु का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में 6 महीने का समय लगा है।
शिमला में इनकी प्रतिमाएं हैं स्थापित
शिमला के रिज मैदान पर जहां वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है उसके साथ ही हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा भी है। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित है। स्कैंडल प्वाइंट पर लाला लाजपत राय व सीटीओ के समीप लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा है। चौड़ा मैदान में डा. भीमराव आंबेडकर व छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

