-
Advertisement
हमीरपुर में अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गिरी गोशाला, 5 लोग हुए घायल
Himachal News: हमीरपुर जिला में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। हमीरपुर जिला के ख्याह गांव में शव लेकर जा रहे लोगों पर गौशाला के गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं। जब गांव के लोग मृतक वीरेंद्र कुमार की अर्थी को लेकर श्मशान घाट जा रहे थे। मृतक वीरेंद्र कुमार शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वीरेंद्र का बीती रात निधन हो गया था। जिसके चलते लोग उनकी अर्थी को अंतिम संस्कार के लिये शमशान घाट ले जा रहे थे। इस दौरान गांव में जर्जर हो चुकी गौशाला अचानक गिर गई और अर्थी सहित 5 लोग मलबे में फंस गए। वहीं बीच बचाव में लोगों ने फंसे हुए लोगों और अर्थी को मलबे में से बाहर निकाला है।इस घटना के दौरान जो लोग घायल हुए हैं उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
हमीरपुर जिला के ख्याह गांव में अर्थी लेकर जा रहे लोगों पर गौशाला के गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब जब गांव के लोग मृतक वीरेंद्र कुमार की अर्थी को लेकर श्मशान घाट जा रहे थे। #hamirpur #landslide #cowshed #Bier #injured pic.twitter.com/vnMP1oqiZP
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 26, 2025
अर्थी समेत लोग मलबे में फंस गए
वहीं हादसे के चश्मदीद अशोक कुमार बताया कि गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जिनके अंतिम संस्कार के लिए लोग अर्थी को उठाकर जा रहे थे। तब यह हादसा पेश आया अर्थी समेत लोग मलबे में फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। हादसे से में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे में घायल हुए व्यक्ति मनीष ने बताया उनके चाचा के बेटे की डेथ हुई थी और उनके अंतिम संस्कार के लिए अर्थी उठाकर जा रहे थे, तो अचानक से जर्जर गौशाला की दीवार गिर गई जिसके चलते उन्हें टांग में चोट पहुंची है।
घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया
अस्पताल में मौजूद सुर्दशन पटियाल ने बताया कि ख्याह गम से घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें उन्हें पता चला है कि गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। अर्थी ले जा रहे लोगों पर जर्जर गौशाला गिर गई है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

