-
Advertisement

मनाली की विद्या नेगी बनी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष,अधिसूचना जारी
Himachal News: आखिर कार सरकार ने ढाई वर्ष के बाद राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद ताजपोशी कर ही दी। हिमाचल सरकार ने कांग्रेस नेता विद्या नेगी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की करीबी माने जाने वाली नेगी मनाली के शनाग गांव की रहने वाली हैं। उनका मनोनयन तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आज अधिसूचना जारी की गई। जाहिर है बीते करीब ढाई साल से महिला आयोग अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।
कई अहम पदों पर कार्य कर चुकी है विद्या
किसान देवी राम नेगी के घर जन्मी विद्या नेगी की शादी मनाली के शनाग गांव निवासी नानक चंद ठाकुर से हुई। विद्या नेगी लगभग 30 सालों से कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों में काम कर चुकी हैं। 21 साल की उम्र में विद्या नेगी शनाग की प्रधान बनी। प्रधान पद पर रहते हुए विद्या नेगी ने महिलाओं की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र की महिलाओं की हालत को देखकर विद्या नेगी ने गैर राजनीतिक संगठन के साथ मिलकर जन अधिकार आधारित गतिविधियों पर पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं के लिए काम किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे में अहम भूमिका निभाई। विद्या नेगी के कार्य को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें विभिन्न पदों पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। विद्या नेगी ने ब्लाक, जिला स्टेट पर कार्य किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही हैं
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें