-
Advertisement
हिमाचल के 23 विधायक पहली बार क्षेत्र की प्राथमिकताओं का तैयार करेंगे मैप
शिमला। वित वर्ष 2023.24 के लिए इस बार प्रदेश के 23 विधायक (23 MLA) पहली बार अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं (Area Priorities) का मैप तैयार करेंगे। पहली और दो फरवरी को प्रदेश सचिवालय में आयोजित होने वाली विधायक प्राथमिकताओं की बैठक में ये जन प्रतिनिधि क्षेत्र की प्राथमिकताएं सरकार के समक्ष रखेंगे। इनमें कांग्रेस के 14, बीजेपी के 8 और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
यह भी पढ़े:प्रदेश सरकार राज्य की औद्योगिक नीति में बदलाव लाने पर कर रही विचार: सीएम सुक्खू
सबसे अधिक बार प्राथमिकताएं पेश करने वाले एमएलए बने जयराम
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) वर्तमान विधानसभा में सबसे अधिक बार प्राथमिकताएं पेश करने वाले विधायक होंगे। इससे पहले वे 25 बार अपने क्षेत्र की प्राथमिकताएं पेश कर चुके हैं। इस बार की बैठक में 26वीं बार अपने क्षेत्र की प्राथमिकताएं रखेंगे। जबकि प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 बार अपनी प्राथमिकताएं सरकार के समक्ष रख चुके हैं।
सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में होगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस
इस बार हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस (full statehood day) का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में होगा। सरकार के जीएडी विभाग से अभी इस संदर्भ में नोटिफिशन निकलने का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्यक्रम हमीरपुर शहर में होगा या नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्र में होगा इसे फाइनल नहीं किया है, लेकिन हमीरपुर जिलो में ही यह कार्यक्रम तय हो चुका है। जहां पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और राज्य के लिए पहली बार नई घोषणाएं भी कर सकते हैं।

