-
Advertisement
Himachal: निर्माणाधीन बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिरा मासूम, अस्पताल ले जाते गई जान
ऊना। जिला में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग (under-construction building) की सीढ़ियों (Stairs) से गिरकर एक चार साल के मासूम की मौत (Death) हो गई है। मामला बंगाणा कस्बे से सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक मासूम की पहचान विक्की टोपू पुत्र विरसा निवासी झारखंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंगाणा कस्बे में नए मिनी सचिवालय भवन का निर्माण करवाया जा रहा था। यहां काम कर रहे मजूदरों के बच्चे (Child) भी उनके साथ आए हुए थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, डंक से हुई मौत
इसी दौरान करीब चार वर्षीय बच्चा विक्की टोपू अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी बंगाणा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बच्चे की हालत ज्यादा खराब होता देख चिकित्सकों ने उसके पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई ले जाते समय बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


