-
Advertisement
उत्तराखंड के चमोली में हुआ हिमस्खलन: 7 हजार मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने गए नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता
Last Updated on October 1, 2021 by Deepak
चमोली। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली में भारी हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे में नौसेना (Navy) का पर्वतारोही दल भी चपेट में आ गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद से सभी 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेवी और प्रशासन ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पर अभी तक दल का पता नहीं चल पाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है।
यह भी पढ़ें:कच्ची घाटी बनी ‘मौत की घाटी’, कभी गिर सकते हैं कई मकान
3 सितंबर को मुंबई से निकला था दल
बता दें कि उत्तराखंड के पश्चिमी कुमाऊं इलाके की 7,120 मीटर ऊंची चोटी के लिए 20 सदस्यीय अभियान दल 3 सितंबर को मुंबई से निकला था। इनमें से 10 पर्वतारोही शिखर तक पहुंचने के अंतिम चरणों में पहुंच गए थे, लेकिन वे अचानक हिमस्खलन का शिकार हो गए। इनमें से 5 को सुरक्षित बचा लिया गया। नेवी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना, एयरफोर्स और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) बाकी पर्वतारोहियों को तलाशने की कोशिश कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page