-
Advertisement
हिमाचल: गहने- नगदी के बाद अब खेत से चोरी होने लगी फसल, 5 क्विंटल अदरक गायब
Last Updated on November 29, 2021 by Vishal Rana
बिलासपुर। हिमाचल में चोर घरों से सोना-चांदी और नगदी के बाद अब खेतों से फसल भी चुराने लगे हैं। ताजा मामला बिलासपुर (Bilaspur) जिला के घुमारवीं से सामने आया है। यहां चोर खेत से अदरक की उखाड़ कर ले गए। मामला घुमारवीं उपमंडल की उप तहसील भराड़ी में लेहड़ी, लौहट और गूगल गांवों में शातिर किसानों के खेतों से करीब पांच क्विंटल अदरक (Ginger Stolen) निकाल कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि यह सारा अदरक एक ही रात में चोरी हुआ है। किसानों ने इस संबंध में भराड़ी थाना में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। वहीं किसानों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीजी कॉलेज ऊना में छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, 4 छात्र हुए लहूलुहान
मिली जानकारी के अनुसार शातिरों ने क्षेत्र के चार किसानों के खेतों से अदरक की फसल निकाल ली। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो वहां अदरक की टहनियों को देखा और अदरक नहीं था। खेतों में अदरक के घास की टहनियां पड़ी थीं। भराड़ी के नजदीक लेहड़ी सरेल पंचायत के पूर्व उपप्रधान श्याम ठाकुर ने बताया कि चोर (Thief) अब फसल चोरी भी करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि शाम को वह खेतों में काम कर घर लौटे तो अदरक की फसल थी। लेकिन सुबह जब खेतों में पहुंचे तो फसल गायब देखकर हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आया कॉलेज का छात्र, ट्रैक पर पैदल जा रहा था
उन्होंने बताया कि शातिर करीब 100 किलो अदरक चुरा कर ले गए हैं। श्याम ने बताया कि जब उन्होंने गांव में इस बात का जिक्र किया तो पता चला कि यशवंत सिंह का भी करीब 100 किलो, गुगाल गांव के कृष्ण का भी करीब 90 किलो लेहड़ी सरेल के अमर सिंह का भी 70 किलो अदरक खेतों से चोरी हो गया है। श्याम ने बताया कि खेतों से अदरक की फसल चुराने का यह पहला मामला है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…