-
Advertisement
हिमाचल में यहां 50 टीन बिरोजा बरामद, पिकअप में अवैध रूप से हो रही थी सप्लाई
Last Updated on November 2, 2021 by Vishal Rana
राजगढ़। उपमंडल राजगढ़ में अवैध रूप से ले जाए जा रहे बिरोजे के 50 टीन बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: गश्त पर थी पुलिस टीम, बिलासपुर के 3 युवक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार यशवंतनगर पुलिस चौकी की टीम यशवंतनगर के आसपास सामान्य गश्त पर थी। इसी बीच सनौरा से गिरीपुल की तरफ आ रही एक बोलेरो पिकअप नंबर-एचपी ए-7120 को पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान पिकअप में प्लास्टिक की क्रेट लदी हुई थी, जिसके नीचे बिरोजा के 50 टीन बरामद हुए। पुलिस द्वारा बिरोजे से संबंधित कागजात मांगने पर वाहन चालक कोई कागजाज पेश नहीं कर सका। लिहाजा पुलिस ने 50 टीन बिरोजा अपने कब्जे में ले लिया। राजगढ़ के डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह व्यक्ति बिरोजा कहां से लाया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…