-
Advertisement
हिमाचल के 50 होनहार छात्र एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर-कंबोडिया रवाना
Himachal 50 topper left for Exposure visit: हिमाचल प्रदेश के 50 होनहार छात्र-छात्राएं आज कंबोडिया और सिंगापुर की एक्सपोजर विजिट (Exposure visit) पर रवाना हो गए। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने छात्रों के दल को सचिवालय छोटा शिमला के बाहर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये छात्र आज दिल्ली तक जाएंगे। वहां से कल विदेश के लिए उड़ान भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू छात्रों के साथ सरकारी आवास ओक ओवर से पैदल सचिवालय (Secretariat) पहुंचे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी जा रहे विदेश
राज्य सरकार ने पहली बार 11वीं और 12वीं कक्षा के होनहार छात्रों को विदेश भेजा है। मेरिट वाले छात्र-छात्राएं 8 से 18 फरवरी तक भ्रमण पर रहेंगे और इन दोनों देशों के शिक्षण संस्थानों में जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, (Education Minister Rohit Thakur) डायरेक्टर हायर एजुकेशन अमरजीत सिंह भी इन बच्चों के साथ एक्सपोजर विजिट पर रवाना हुए।
https://twitter.com/SukhuSukhvinder/status/1887771663653011863
बच्चों को सीखने के अवसर मिलेंगे
इस मौके पर सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा कि जिन बच्चों ने मेरिट हासिल की है, उनका चयन किया गया है। इससे बच्चों को सीखने के अवसर मिलेंगे। राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव किए है। पूर्व बीजेपी सरकार (BJP Government) में हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 23वें स्थान पर पहुंच गए था। मगर हाल में आई असर की रिपोर्ट में हिमाचल पहले स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शुरू कर दिया गया है।
संजू चौधरी
