-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल में कोरोना Positive 6 नए मामले, आंकड़ा सौ के करीब पहुंचा
Last Updated on May 20, 2020 by
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं इनमें पांच कांगड़ा और एक कुल्लू जिला से है। कांगड़ा से जो पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें झियोल के एक ही परिवार से 3 लोग (दो महिलाएं व एक पुरुष), लंबागांव से एक महिला और ज्वालाजी से 1 व्यक्ति है। ये सभी लोग मुंबई से कांगड़ा आए थे और इनको परौर में क्वारंटाइन किया गया था। सभी के सैंपल टांडा में जांच के लिए भेजे गए थे जहां पर ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को इसके बाद बैजनाथ भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal के नौ जिलों में एक घंटा बढ़ा Curfew ढील का समय, तीन जिलों में फैसला नहीं
मुंबई से लौटा आनी का 23 साल का युवक
इसी बीच अभी तक ग्रीन चल रहे कुल्लू जिला का भी खाता खुल गया है। मुंबई से कुल्लू लौटा आनी का 23 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से कुल्लू लौटे 10 लोगों को ऊना से कुल्लू परिवहन निगम की बस में कुल्लू पहुंचाया था इन सभी लोगों को जिला आयुर्वेद अस्पताल में रखा जहां पर पिछले कल स्वास्थ्य विभाग ने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए कुल 73 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसमें से एक व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव युवक मुंबई में एक होटल में शैफ का काम करता था।
डीसी कुल्लू डॉक्टर रिचा ने बताया कि एक 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है जो आनी का रहने वाला है, प्रशासन ने परिवहन निगम के ड्राइवर और कंडक्टर को भी आइसोलेट किया उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। इन मामलों के साथ हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा सौ के करीब पहुंच गया है। 98 मामले हो गए हैं साथ ही एक्टिव केस 44 हो गए हैं। पिछले कल कांगड़ा और ऊना से दो मामले सामने आए थे साथ ही कांगड़ा के तीन और बिलासपुर के दो मरीज ठीक हुए थे।