-
Advertisement
दीपके, रांका और सौरव एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में-ध्रुव राठी समेत CJP के 600 समर्थक भी कस्टडी में, दिल्ली में हर तरफ नाकाबंदी
CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है ।कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत लगभग 600 से अधिक समर्थकों और प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया है। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और धक्का-मुक्की की स्थिति देखने को मिली। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए बयान दिया कि— “ये ताकत नहीं, डर की निशानी है।”
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन! 🚨
CJP के प्रदर्शनकारी हिरासत में
Cockroach Janta Party (CJP) के प्रदर्शन के लिए जुट रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।#Delhi #DelhiPolice #JantarMantar #CJP #BreakingNews #News pic.twitter.com/Jhx34Fnrwm
— PRIYA RANA (@priyarana3101) October 10, 2026
सुरक्षा के कड़े पहरे
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 38,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें बीएसएफ (BSF) और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बल शामिल हैं। संवेदनशील इलाकों और रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत सड़कों पर बैरिकेडिंग और कीलें तक लगाई गई हैं।
दिल्ली में CJP और AAP के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम @AamAadmiParty pic.twitter.com/3anbuEtAZ9
— Amit Pandey (@amitpandaynews) October 10, 2026
परिवहन और संचार पर भारी असरप्रशासनिक पाबंदियों के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द कर दी गई हैं।
मेट्रो स्टेशन बंद: सुरक्षा कारणों के चलते राष्ट्रीय राजधानी के करीब 45 से अधिक मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।
डिटेंशन सेंटर: प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए शहर भर में लगभग 10 अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।
इंटरनेट सेवा बंद: एहतियात के तौर पर इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह स्थगित रखा गया है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
