-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 65 लोग पॉजिटिव, 91 हुए ठीक; 462 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में कोरोना के एक्टिव केस कम हो रहे हैं। हिमाचल में मौजूदा समय में 462 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हैं। वहीं हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 91 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए है। हिमाचल में अब तक दो लाख 83 हजार 959 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से दो लाख 79 हजार 373 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 4105 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। राहत की बात यह है कि आज प्रदेश में किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 4029 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में 488 रह गए एक्टिव केस, आज 58 लोग पॉजिटिव

आज किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके अलावा सोलन में 14, चंबा में 11, बिलासपुर में 7, हमीरपुर में 7, शिमला में 7, सिरमौर में 7, ऊना में 6 और मंडी में 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page




