-
Advertisement
हिमाचल में डरा रहा कोरोनाः आज गई रिकार्ड 66 लोगों की जान, 4977 हुए पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ( Corona infection) की दूसरी लहर जानलेवा हो गई है। आज यानी बुधवार की बात करें तो रिकॉर्ड 66 लोगों की मृत्यु हुई है। ये एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। आज प्रदेश भर से 4977 मामले सामने आएं है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,45,736 हो गई है और 38954 मामले एक्टिव(Active) है। वहीं, 2,187 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 2055 पहुंच गया है। जिला स्तर की बात करें तो कांगड़ा (Kangra) में 1419, मंडी में 1167 , सोलन में 408 , बिलासपुर में 352 , हमीरपुर में 377, चंबा में 308 , सिरमौर में 364, ऊना में 229, शिमला में 181 , कुल्लू में 105 , किन्नौर में 42 व लाहुल स्पीति में 25 मामले आए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का हर 8 वां व्यक्ति Corona Positive-दो फीसदी आबादी वायरस की चपेट
ऊना में एक ही दिन में कोरोना के 275 मामले
जिला ऊना में लगातार कोरोना के मामले इजाफा हो रहा है। ऊना में एक ही दिन में 275 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। 5 व 10 मई आरटीपीसीआर में जहां 115 कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं रैपिड एंटीजन में 160 पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ ऊना डा. रमण शर्मा ने बताया कि कोरोना के सबसे अधिक मामले ऊना में पाए गए है, जहां पर 70 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि हरोली में 22, अंब में 50, बसदेहड़ा में 18, थानाकलां में 54 व गगरेट में भी 61 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में सभी को कोविड नियमों की पालना करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सहित इन राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, क्या कहती है रिपोर्ट

नादौन में दूल्हे समेत 21 लोग कोरोना पॉजिटिव
नादौन उपमंडल की बल्डूहक पंचायत के कोहाल गांव में एक दूल्हे सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित ( Corona infected) पाए गए हैं। इनमें दूल्हें के परिजन भी शामिल हैं। विवाह समारोह अभी कुछ रोज पहले ही संपन्न हुआ है। अब कुल मिलाकर पंचायत में 26 कोरोना के सक्रिय मामले होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग( Health Department) लिस्ट बना रहा है, ताकि संक्रमित लोगों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा सके। संक्रमितों की संख्या बढ़ जाने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पंचायत प्रधान निमो देवी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत एहतियात बरत रही है।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट के बीच मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा
पंथाघाटी की तिब्बती कालोनी में कोरोना के 13 नए मामले
शिमला की पंथाघाटी की तिब्बती कालोनी में कोरोना के 13 नए मामले आने से बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 के पार चला गया है। जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को कालोनी का दौरा किया। ताजा मामले सामने आने के बाद तिब्बती कालोनी में कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 20 से ऊपर चला गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



