-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज कोरोना की क्या है स्थित, जानने को पढ़ें
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों आज कमी आई है। वहीं पिछले 24 घंटों में प्रदेश में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। आज यानी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 97 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं आज 245 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 24 हजार 716 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से दो लाख 19 हजार 450 संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3751 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में 1498 एक्टिव केस हैं।

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला से 36 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर में 16, शिमला में 16, मंडी में 10, ऊना में 8, बिलासपुर में 7, कुल्लू में 3 और चंबा में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में भी कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 128 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा हमीरपुर से 41, मंडी से 22, शिमला (Shimla) से 22, बिलासपुर से 13, ऊना से 13, सोलन से 4, चंबा से एक और कुल्लू से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
आज के सैंपल में 85 पॉजिटिव
हिमाचल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग तीन हजार से ज्यादा सैंपल कोरोना जांच को लिए। आज 3284 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें से 85 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 3195 सैंपल (Sample) की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 4 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



