-
Advertisement
36 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर 33 प्रवासी Una से UP रवाना
ऊना। जिला ऊना में कर्फ्यू की अवहेलना करने वाले ऐसे ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 33 प्रवासियों को उनके राज्य रवाना कर दिया गया। 36 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरा कर चुके उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की सोमवार को घर वापसी संभव हो पाई और खुद डीसी ऊना संदीप कुमार इस मौके पर मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने इनकी वापसी के लिए बस का प्रबंध किया था। बसों में बिठाने से पहले बसों का सैनिटाइज किया गया है। वहीं जाने से पहले सभी लोगों को भोजन कराया गया और रास्ते के लिए खाने के पैकेट व पानी की बोतलें भी दी गईं।

डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि सभी लोगों को ऊना (Una) के राधा स्वामी सत्संग घर ऊना में रखा गया था। इनमें से कुछ व्यक्ति सहारनपुर, बरेली, बदायूं, गाजियाबाद व शामली जिलों के रहने वाले हैं और अधिकतर मजदूरी का कार्य करते हैं। क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद आज एक बस के माध्यम से सभी को यूपी के लिए रवाना कर दिया गया है। यूपी के लिए सोमवार को बस जैसे ही ऊना से रवाना हुई तो बस में बैठे सभी यात्रियों ने मुस्कुराते हुए राधा स्वामी कह कर सत्संग घर के स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।


