-
Advertisement
धामला-शाया सनोरा सड़क पर Accident, एक की गई जान, दो घायल
राजगढ़। उपमंडल राजगढ़ के तहत आने वाले धामला-शाया सनोरा सड़क पर एक कार (Car) के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार देर शाम पेश आया। जानकारी के अनुसार एक स्पार्क कार (पीबी 34-7876) धामला-शाया सनोरा सड़क के मध्य दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में देविंदर (38) पुत्र राम सिंह निवासी मेला स्कैन की मौके पर ही मौत (Death) हो गई है। जबकि शीतल (27) पुत्र सुरेश ग्राम टिपरा व रघुवीर (19) पुत्र जय सिंह ग्राम टिपरा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल में कोरोना Positive 6 नए मामले, आंकड़ा सौ के करीब पहुंचा
बता दें कि सोमवार रात भी उपमंडल राजगढ़ में एक कार भी गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में भी एक व्यक्ति की जान चली गई थी। लगातार दूसरे दिन भी यहां पर दूसरा हादसा पेश आया है। उधर, राजगढ़ पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।


