-
Advertisement
Kangra जिला में पुलिस कर्मी सहित चार मरीज कोरोना से जीते जंग, कल होगी छुट्टी
धर्मशाला। कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बीच हिमाचल और कांगड़ा जिला के लिए एक राहत भरी खबर है। कांगड़ा (Kangra) जिला के चार कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना से जंग जीत गए हैं। यह मरीज पीआरटीआई बैजनाथ (PRTI Baijnath) में दाखिल हैं। आज इनके सैंपल नेगेटिव हो गए हैं। कल दस दिन के जरूरी आइसोलेशन पीरियड के पूरा होने पर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहना होगा। इनमें एक पंचकूला से स्कूटी पर लौटा जमानबाद का युवक, पंचरूखी का पुलिस (Police) कर्मी, पपरोला का व्यक्ति व दौलतपुर के पास के गांव मझाकड़ा का कोरोना मरीज शामिल है। चार कोरोना मरीजों के ठीक होने की पुष्टि सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन ने की है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में चार नए मामले, एक दिन में 31 केस, एक्टिव हो गए 83
इन चार मरीजों के ठीक होने के साथ ही कांगड़ा जिला में एक्टिव मामले कम होकर 28 रह गए हैं। साथ ही 12 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हुई है। कांगड़ा जिला में अब तक 41 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। हिमाचल में एक्टिव मामले 86 रह गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

