-
Advertisement
100 साल से ज्यादा उम्र वाली इस दादी ने जीती Corona से जंग, ऐसे किया Celebrate
कोरोना वायरस दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले चुका है। अब तक पूरी दुनिया में Covid-19 के कुल 58 लाख मामले सामने आ चुके हैं। जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 60 हजार तक पहुंच गया है। हालांकि, 24 लाख लोग इससे ठीक भी हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। अधिक उम्र वाले ज्यादा लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं ऐसे में अगर कोई 100 साल से ऊपर की उम्र वाले इस जानलेवा बीमारी को मात देकर नॉर्मल जिंदगी में लौटते हैं तो उनके चाहने वालों की खुशी दोगुनी हो जाती है।
Jennie Stejna tiene 103 años, es tatarabuela y logró vencer al #coronavirus. Lo celebró con una cerveza.pic.twitter.com/XoH4SoDhcN
— Janosik García (@Janosikgarcia) May 29, 2020
अमेरिका (America) के मैसाचुसेट्स राज्य में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक 103 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात दी और बीयर पीकर इस जीत को सेलिब्रेट (Celebrate) भी किया। जेनी स्टिजना तकरीबन तीन हफ्तों से कोरोना वायरस से लड़ रही थीं। उन्हें इस बीमारी से संक्रमित होने की बात अपने नर्सिंग होम में ही पता चली थी। ऐसा लगता था कि वो ठीक नहीं हो पाएंगी, लेकिन 13 मई को उनके परिवार को खबर मिली की वह ठीक हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Tiktok के शौक ने ले ली जान, यूपी के पांच किशोर गंगा में डूबे
जेनी को फाइटर कहता है परिवार
जेनी स्टिजना का परिवार उन्हें एक फाइटर कहता है। क्योंकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वो स्वर्ग में जाने को तैयार हैं तो उन्होंने बड़े ही जोश में कहा, ‘हां बिलकुल।’ ठीक होने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए नर्सिंग होम स्टाफ ने स्टिजना को एक ठंडी बीयर दी, जिसे वो खूब पसंद करती हैं। बता दें, राज्य के नर्सिंग होम्स में कोरोना वायरस के मामले हद से ज्यादा आए हैं। स्टिजना के नर्सिंग होम में कोविड-19 के 33 मामले सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस गजब सेलिब्रेशन की खूब तारीफ हो रही है। लोग उनकी पोस्ट पर काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं।
