-
Advertisement
कोरोना संकट के बीच Himachal पुलिस में Constable भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, सरकार को भेजी फाइल
शिमला। कोरोना संकट के बीच जिंदगी को पुनः पटरी पर लाने की कवायद के बीच हिमाचल (Himachal) में पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Police constable recruitment) की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। नए डीजीपी (DGP) के तौर पर संजय कुंडू ने पदभार संभालते ही इस दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते ही पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश सरकार से कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी है। पुलिस मुख्यालय (Police headquarters) की ओर से इस संबंध में फाइल सरकार को भेज दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने हिमाचल पुलिस के स्थापना दिवस और फिर बजट भाषण में पुलिस में कांस्टेबल के एक हजार पद भरने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने लंबी कार्रवाई कर फाइल अनुमति के लिए मुख्यालय भेज दी है। हालांकि, इसकी तैयारी तो पहले ही कर ली गई थी, लेकिन कोरोना संकट (Corona crisis) के चलते यह फाइल अटक गई थी। हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल की भारी कमी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है, आने वाले तीन माह में ये भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


