-
Advertisement
धवाला के बयान को कांग्रेस ने हाथो-हाथ लिया, Rathore बोले BJP MLA घुटन में जी रहे
शिमला। बीजेपी (BJP) में मचे घमासान के बीच कांग्रेस ने भी हाथ सेकते हुए कहा है कि तस्वीर साफ हो चुकी है कि भगवा पार्टी के विधायक पार्टी के अंदर घुटन महसूस कर रहे हैं। इस बात की बानगी बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला (Ramesh Dhawala) के तीखे बयान के बाद से जोडकर देखी जा सकती है। धवाला ने बीते कल सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के सरकारी आवास ओकओवर में हुई कांगड़ा के बीजेपी विधायकों (BJP MLAs from Kangra) की बैठक के बाद सीधे-सीधे पार्टी के संगठन मंत्री पवन राणा (Pawan Rana) को निशाने पर लिया था। उसके कुछ घंटों के अंतराल में ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Congress President Kuldeep Rathore) ने मसले को लपकते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस करोना से लड़ाई लड़ रही है जबकि बीजेपी पार्टी के अंदर ही लड़ रही है।

राठौर ने कहा कि हिमाचल बीजेपी के पास कोई प्रवक्ता ही नहीं है इसलिए उन्हें दिल्ली से पार्टी प्रवक्ता नलिन कोहली (Nalin kohli) को बुलाना पड़ा। इससे बड़ा सवाल यह है कि कोहली कोरोना संकट में कैसे धर्मशाला पहुंच गए। बाहर से आने पर क्या उनका मेडिकल चेकअप हुआ है, आम जनता के लिए तो जांच के साथ क्वारंटाइन (Quarantine) रहने के निर्देश है, वे किस जांच प्रक्रिया से गुजरे। उन्होंने पूछा कि नलिन कोहली को गुरूवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करने की किसने अनुमति दी। उनके साथ कौन-कौन थे और वे किस.किस से मिले। राठौर ने कहा कि बीजेपी सरकार का यह दोहरा रवैया हैए इनके नेता किसी भी नियमों का पालन नहीं करते। पहले भी बीजेपी सांसद भी ऐसे ही आए। गृह मंत्री अमित शाह पहले तो कहीं नजर नहीं आए पर अब बिहार के चुनाव में वर्चुअल रैली में नजर आए। इतना ही नहीं पिछले दिनों डीजीपी से मिलने आया शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई और पूरा पुलिस हैडक्वार्टर सील करना पड़ा। उनसे मिलने कौन दिल्ली से कौन आया था इस बात की भी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई भी होनी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


