-
Advertisement
Hamirpur में बड़सर से Corona के दो और मामले, दिल्ली-नोएडा से लौटे थे दोनों
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला( Hamirpur District) में कोरोना ( Corona)के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले बड़सर उपमंडल के हैं। इन में से एक नोएडा( Noida) तो दूसरा दिल्ली( Delhi)से वापस आया था। आज बड़सर का रहने वाला 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) पाया गया है। यह युवक डुंगरी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन ( Institutional Quarantine) था । इसके अलावा बड़सर का ही 53 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटा यह व्यक्ति दियोटसिद्ध में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। इन दो मामलों के साथ ही हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 267 तक पहुंच गई है। जिले में अब 78 सक्रिय मामले हैं।
ये भी पढ़ेः Corona Breaking: बाप-बेटी सहित देहरा और जवाली तहसील से आज चार पॉजिटिव
इससे पहले रविवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए थे। इन में ऊना जिला से सात, कांगड़ा से 5, कुल्लू और सोलन से दो-दो व मंडी से एक मामला सामने आया था। इसके अलावा रविवार को और 28 लोग ठीक हुए थे। हिमाचल में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 1065 है और एक्टिव केस 317 हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


