-
Advertisement
कैबिनेटः हिमाचल के Colleges में परीक्षाओं की तय हो गई तारीख, और भी बहुत कुछ
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों (Colleges) में छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अगस्त के बाद ली जाएगी। जयराम कैबिनेट की बैठक में यूजीसी की गाइडलाइन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षा विभाग और राज्य विश्वविद्यालय की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट (Cabinet) में जानकारी दी गई। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) ने बताया कि सरकार ने 16 अगस्त के बाद परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: Cabinet: सेना और अर्द्ध सैनिक बलों की वर्दी पहनने के इच्छुक युवाओं को तोहफा

यह भी पढ़ें: Cabinet:सरकारी स्कूलों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स Draft Policy को मंजूरी, 7852 को मिलेगा रोजगार
जल्द ही इसकी डेटशीट (Date sheet) जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय में पीजी (PG) की परीक्षाएं सितंबर में होंगी। वहीं, अगर कोई छात्र किसी कारण से तय परीक्षा केंद्र में नहीं पहुंच पाता है तो वह किसी भी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकता है। अगर कोई परीक्षा में नहीं आ पता है तो उसे परीक्षा देने का दोबारा चांस दिया जाएगा। लेकिन परीक्षा में ना आ पाने का कारण सही होना चाहिए। 13 जुलाई से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई दोबारा से शुरू की जाएगी। शिक्षकों को जरूरत के हिसाब से बुलाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने कॉलेजों में प्रथम वर्ष और स्कूलों में जमा एक कक्षा में दाखिलों को भी 13 जुलाई के बाद शुरू करने को मंजूरी दी गई है। हालांकि,प्रदेश में शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रखे जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags


