-
Advertisement
हिमाचल में Congress के खिलाफ बड़ा मुद्दा तैयार, बस Corona समाप्ति का इंतजार
Last Updated on July 13, 2020 by Deepak
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर कांग्रेस (Congress) के खिलाफ काफी तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हिमाचल के लोगों का हिमाचल में आने का विरोध कर रहे हैं। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण बात है और कांग्रेस को इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। यह मामला कांग्रेस के खिलाफ मुद्दा बनने वाला है। राज्य एकल खिड़की अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी जो देश व प्रदेश में लंबे समय सत्ता में रही है, वह हिमाचल के बच्चों का हिमाचल में आने का विरोध कर रही है। कोरोना (Corona) के दौर में हिमाचल के लाखों लोग बाहरी राज्यों में फंसे थे और घर आना चाहते थे। उन्हें हिमाचल आने की मंजूरी दी गई। नियम और कानून के तहत की दो लाख से ज्यादा लोगों को लाया गया। क्या सरकार का दायित्व नहीं बनता था कि संकट में फंसे हिमाचल के लोगों की रक्षा की जाए। क्या हिमाचल के इन लोगों को बाहर मरने के लिए छोड़ दिया जाता। सरकार ने अपना नैतिक दायित्व निभाया।
ये भी पढ़ें: Rathore का वार- मजबूती से पक्ष नहीं रख पाई जयराम सरकार, केंद्र के दबाव में खोली सीमाएं
कोरोना दौर समाप्ति का कर रहे इंतजार, फिर मैदान में होंगे दो-दो हाथ
उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में सरकार विकास भी करवा रही है और संकट से बचने के उपाय भी कर रही है। कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है। हम इंतजार कर रहे हैं कि हिमाचल में यह दौर समाप्त हो और फिर हम मैदान में मिलेंगे। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) के निवास पर लंच में कांग्रेसियों के इकट्ठे होने को लेकर उन्होंने कहा कि नियम व कानून सब लोगों के लिए होते हैं। लंच में बहुत सारे लोग आए और कुछ नहीं आए। इस बारे ज्यादा कहने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन एक बात समझनी चाहिए कि देश और प्रदेश में अब ऐसी परिस्थितियां नहीं रही हैं। इस बात को कांग्रेसी नेताओं को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस में अब ऐसा नहीं है कि कोई आने के लिए मजबूर होगा या कोई जाने के लिए मजबूर होगा। सरकार पर टिप्पणी करने से अच्छा है अपने आप को संभालें।
ये भी पढ़ें: Himachal में 450.97 करोड़ के 15 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी, 1285 को मिलेगी रोजगार
पर्यटकों को गाइडलाइन में किसी भी तरह की छूट नहीं
हिमाचल की सीमाएं पर्यटकों के लिए खोलने के मामले में कांग्रेस की बयानबाजी पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अच्छा होता कांग्रेसी नेता राजस्थान (Rajasthan) की तरफ देखते। राजस्थान में हिमाचल की तुलना में अधिक कोरोना मामले हैं। फिर भी वहां हिमाचल से पहले पर्यटकों (Tourists) को आने की अनुमति दी गई। हिमाचल में जितनी शर्ते पर्यटकों के लिए रखी गई हैं वह देश के किसी भी राज्य में नहीं हैं। कोरोना लॉकडाउन (Lockdown) व कर्फ्यू (Curfew) के बाद अनलॉक (Unlock) में कई सेक्टर खोल दिए गए थे। टूरिज्म भी एक सेक्टर है। इसमें बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए हैं। कईयों के होटल व व्यवसाय बंद हो चुके हैं। इसके लिए कई लोगों का आग्रह पहुंचा था। हां कुछ इसमें सहमत हैं और कुछ सहमत नहीं हैं, लेकिन इसके लिए किसी पर दबाव नहीं है। हिमाचल में जो भी टूरिस्ट आ रहे हैं वह प्रोटोकॉल को फोलो करते हुए आ रहे हैं। गाइडलाइन में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक टूरिज्म सेक्टर में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।