-
Advertisement

6 खून माफ: आठ महीने में 6 दूल्हों संग रचाई शादी; पहले पैसे फिर जान गंवाता था दूल्हा
नई दिल्ली। लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने कई सुन रखे होंगे लेकिन आज जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो बाकी मामलों से काफी अलग है। दरअसल, राजस्थान (Rajasthan) स्थित बांसवाड़ा जिले की पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार (Arrested) कर उसके पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पकड़े जाने पर युवती ने कबूला है कि उसे एक शादी के 10 हजार रुपए मिलते थे। मीनाक्षी अब तक राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में झूठी शादी (Fake marriage) का नाटक कर चुकी है। 8 महीने में वह 6 शादियां कर चुकी है। इन शादियों के पीछे की कहानी और दिल दहलाने वाली है।
इस तरह हुआ जानलेवा दुल्हन के गिरोह का खुलासा
इन शादियों के पीछे होता कुछ यूं था कि शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन मायके जाने की जिद करती है तो दूल्हा भी उसके साथ चलता है। रास्ते में दूल्हे को लगता है कि कुछ गड़बड़ है लेकिन तब तक उसकी हत्या का प्लान बन चुका था। अगले दिन लोगों को पेड़ पर लटकता दूल्हे का शव मिलता है। वहीं, पुलिस को इस गिरोह के बारे में 7 दिन पहले रतलाम जिले के सैलाना के पास युवक का शव मिलने के बाद पता चल सका। शव बरमदगी के मामले की जांच में पाया गया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी मीनाक्षी द्वारा की गई थी जिससे महेंद्र की शादी दो दिन पूर्व ही हुई थी। जो इस मामले के बाद से ही फरार चल रही है। मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई महेंद्र और मीनाक्षी की शादी के लिए मीनाक्षी के फर्जी भाई बने शख्स ने ढाई लाख रुपए लिए थे जिसके बाद कोर्ट और परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी की गई थी। वहीं, शादी के तीसरे ही दिन मीनाक्षी के रिश्तेदार बनकर आए चार लोगों ने महेंद्र को अपनी गाड़ी में बैठाया और अपने साथ लेकर चले गए।
यह भी पढ़ें: पहले पति से ठगे एक करोड़, दूसरे से 45 लाख, तीसरे संग US भागी लुटेरी दुल्हन
3 लाख रुपए नगदी और 12 तोला सोना लेकर हुई थी फरार
इसके बाद महेंद्र का शव सैलाना के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस को आरोपी मीनाक्षी के पिता से मिले मोबाइल नंबर की लोकेशन ग्राम बरोली, इंदौर में पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मीनाक्षी और उसका परिवार घर से 3 लाख रुपए नगदी और 12 तोला सोने के आभूषण भी लेकर फरार हुए थे। वहीं, पूछताछ में मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि उसे एक शादी के 10 हजार रुपए मिलते थे। इस तरह उसने 8 महीनों में कुल 60 हजार रुपए कमाए। मीनाक्षी अब तक राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में झूठी शादी का नाटक कर चुकी है। 8 महीने में वह 6 शादियां कर चुकी है। रतलाम पुलिस ने आरोपी मीनाक्षी को सदर थाना बांसवाड़ा महिला पुलिस के हवाले कर दिया है जहां मीनाक्षी और मैरिज ब्यूरो संचालक मुकेश जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 तहत मामला दर्ज है।