-
Advertisement
अचानक गिरकर बेहोश हुए Congress के प्रवक्ता राजीव त्यागी; घंटे भर में हार्ट अटैक से हुआ निधन
नई दिल्ली। देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी (Rajiv Tyagi) का निधन हो गया है। गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। राजीव त्यागी की अपनी घर में बुधवार शाम अचानक से तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें बेहोशी के हालत में ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत (Dead) घोषित कर दिया। बतौर रिपोर्ट्स, हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखने वाले राजीव त्यागी अपने निधन से पूर्व 5:00 बजे एक निजी टीवी चैनल के डिबेट में भी शामिल हुए थे। जहां से घर जाने के बाद अचानक से उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: पंजाब: Covid-19 से पुलिसकर्मी पिता की मौत के एक दिन बाद सदमे से हुई बेटी की मौत
विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।
आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।
जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें
हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 12, 2020
कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है। टीवी डिबेट्स में राजीव त्यागी के साथ नजर आने वाले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने लिखा कि ‘विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है, अभी भी शब्द नहीं मिल रहे। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।’ राजीव त्यागी को टीवी जगत में खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। बीजेपी के संबित पात्रा के साथ उनकी कई बहसें बेहद तीखी नोंक-झोंक में बदल जाती थीं। वह तथ्यपरक बातें रखने के साथ-साथ अनूठे अंदाज में कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए भी मशहूर थे।