-
Advertisement
Una के गगरेट में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिवार को बताई आपबीती
ऊना। जिला ऊना (Una) के गगरेट उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव में नाबालिग युवती के गर्भवती (Pregnant) होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में पास के ही एक गांव के युवक पर आरोप जड़ते हुए उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस (Police) को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी ने 2 दिन पूर्व खुद के गर्भवती होने की सूचना परिवार को दी है। जब अभिभावकों ने युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पास के एक गांव के युवक पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: Shimla में कांगड़ा निवासी महिला को शादी का झूठा झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 22 फरवरी को पास के ही जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। जबकि इससे पहले भी वह करीब 3 बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना चुका था। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। वहीं, आरोपी ने युवती को इस संबंध में कोई भी बात किसी से ना बताने वाले भी धमकाया, जिसके चलते उनकी बेटी ने परिजनों से भी यह सारी बातें छुपा कर रखी, लेकिन अब उसके गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी (IPC) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब मनोज कुमार जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को धर दबोचा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


