-
Advertisement
उर्मिला ने HP को ड्रग्स का गढ़ बताया; कंगना बोलीं- वो ऐक्टिंग नहीं ‘सॉफ्ट पॉर्न’ के लिए जानी जाती हैं
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उर्मिला मातोंडकर पर निशाना साधते हुए उन्हें सॉफ्ट पॉर्न स्टार बताया है। हाल ही में उर्मिला ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि कंगना बेवजह विक्टिम और महिला कार्ड खेल रही हैं। उन्हें अगर ड्रग्स को लेकर लड़ाई करनी है तो उन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश से शुरुआत करें। कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर पर पलटवार करते हुए कहा कि वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। कंगना ने उर्मिला पर पर्सनल वार करते हुए उन्हें ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ (Soft Porn Star) बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि उर्मिला अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306272481540337664
कंगना ने कहा कि मुझे राजनीति में टिकट मिलने में कोई मुश्किल नहीं होगी, क्योंकि उर्मिला के पास भी एक है। जब उन्हें टिकट मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं मिल सकता। सब को टिकट मिल रहा है। मैं अपने जीवन के साथ क्यों खेलूं, क्या मेरा घर तोड़ दिया है…? खुद को 100 फीसदी क्लीन बताते हुए कंगना रनौत ने अध्ययन सुमन द्वारा दिए गए बयान पर भी बात की। कुछ वर्ष पहले अध्ययन ने इल्जाम लगा था कि कंगना रनौत ने उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दिए। इस पर कंगना ने कहा कि मैंने आज तक किसी ड्रग पेडलर को फोन नहीं किया। मैंने कभी ड्रग्स (Drugs) नहीं खरीदे। लेकिन हां, मैं क्योंकि लोगों के सामने एक्सपोज हो गई हूं तो यह चीज मुझे साफ तौर पर दिखाई दे रही है। मैंने देखा है भारत को किस तरह ड्रग्स से नुकसान पहुंच रहा है, खासकर पंजाब को।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306443471746560000
कंगना को पता नहीं है कि हिमाचल ड्रग्स का गढ़ है?
कंगना रनौत ने मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कह दिया था, जिसके बाद उनका जमकर विरोध हुआ। इसके अलावा कंगना ने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं, जो ड्रग्स का सेवन करते हैं और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इन बयानों को लेकर उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कंगना पर जमकर निशाना साधा। उर्मिला ने कहा कि पूरा देश ड्रग्स की समस्या से जूझ रहा है। क्या उन्हें (कंगना) को पता नहीं है कि हिमाचल ड्रग्स का गढ़ है? उन्हें यह लड़ाई अपने गृह राज्य से शुरू करनी चाहिए। उर्मिला मातोंडकर ने जया बच्चन को लेकर किये गए कंगना रनौत के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा था कि जब कंगना का जन्म भी नहीं हुआ था तब से ही जया बच्चन ने फेमिनिस्म पर आधारित फिल्में की हैं, जिसमें ‘गुड्डी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ” इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं हाथ जोड़कर सवाल पूछना चाहती हूं कि क्या जया जी ने व्यक्तिगत तौर पर टिप्पणी की है जो वह लगातार उनपर ट्वीट पर ट्वीट करती जा रही हैं। उनके बच्चों और परिवार पर सवाल उठा रही हैं। ”
