-
Advertisement
‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के नाम पर हुआ विवाद: अक्षय कुमार ने बदल दिया अपनी #Movie का नाम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Lakshmi Bomb) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म के नाम को लेकर चल रहे जबरदस्त विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इस फिल्म का टाइटल बदल दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब ‘लक्ष्मी’ रखा गया है। बता दें लक्ष्मी फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। बताया गया कि गुरुवार को फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस सर्टिफिकेट लेने सेंसर बोर्ड गए थे। स्क्रीनिंग के बाद मेकर्स का CBFC के साथ डिस्कशन हुआ। ऑडियंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर्स शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने इसके टाइटल को बदलने का फैसला लिया।
करणी सेना ने भेज रखा था लीगल नोटिस
इस फिल्म को पहले अपने टाइटल लक्ष्मीबॉम्ब के लिए ट्रोल किया गया था फिर इस फिल्म पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा. इसके बाद फिल्म के मेकर्स को श्रीराजपूत करणी सेना द्वारा एक लीगल नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस में डिमांड की गई है कि इस फिल्म के टाइटल को बदला जाए। इसके अलावा शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी इस विवाद पर रिएक्ट किया था। उन्होंने लंबी पोस्ट लिख अपने विचार रखे।
यह भी पढ़ें: #Laxmi_Bomb पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले – कोई ‘अल्लाह बॉम्ब’ या ‘बदमाश जीसस’ रख सकता है नाम
हालांकि, मुकेश खन्ना ने अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब को बैन करने की मांग पर विरोध जताया है। उनका मानना है कि जो फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई उसे बिना देखे बैन करने की मांग नहीं उठाई जा सकती। लेकिन उनको यह भी लगता है कि फिल्म का टाइटल (Movie Title) जरूर विवादित है। मुकेश लिखते हैं, ‘लक्ष्मी के आगे बॉम्ब जोड़ना शरारत से भरा लगता है। कमर्शियल इंट्रेस्ट की सोच दिखाई पड़ती है। क्या इसे मंजूरी मिलनी चाहिए? बिल्कुल भी नहीं। क्या आप अल्लाह बॉम्ब या फिर बदमाश जीजस फिल्म का नाम रख सकते हैं? बिल्कुल भी नहीं। तो फिर लक्ष्मी बॉम्ब कैसे।’

