-
Advertisement
#Una में अनियंत्रित Car गिरी झाड़ियों में, चालक की गई जान
ऊना। दिवाली की रात सदर थाना के तहत झलेड़ा स्थित कपिला मैरिज पैलेस के समीप एक ऑल्टो कार( Car) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गई। हादसे में कार चालक( Car driver) की मौत( Death) हो गई। मृतक की पहचान शिव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी बनगढ़ जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ( Regional Hospital Una)भेज दिया। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः #Diwali की रात Kullu में जले घर, होटल व शैड, लाखों की संपत्ति हुई स्वाहा
जानकारी के मुताबिक शनिवार को शिव कुमार ऑल्टो कार में सवार होकर कपिला मैरिज पैलेस झलेड़ा के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिर गई। हादसे में घायल कार चालक शिव कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए, जहां पर शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


