-
Advertisement
कार्तिक पूर्णिमा पर करेंगे ये उपाय तो आप का घर भर जाएगा धन- धान्य से
कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik Purnima) व देव दीपावली का पर्व 30 नवंबर को देशभर में मनाया जाएगा। इसी के साथ ही कार्तिक मास स्नान भी कल से समाप्त हो जाएगा। सनातन धर्म में कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा का ख़ास महत्व है। इस माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा, त्रिपुरी पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन गुरु नानक देव जयंती भी है। कहते हैं कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था। इस वजह से इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा कहा गया। कार्तिक पूर्णिमा का दिन दान दक्षिणा, दीपदान, पवित्र नदी में स्नान, भगवान की पूजा और हवन आदि करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इन कार्यों का कई गुना फल जातक को मिलता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर आप अगर ये काम कर लें तो आप के घर सुख समृद्धि आएगी।

- यदि आप घर में लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो उनके लिए आपको घर साफ़ सुथरा रखना जरुरी है। अपने घर को बिल्कुल गंदा न छोड़ें। अपने घर को भी सजाएं।
- आप अपने घर के द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। चांद के दर्शन कार्तिक पूर्णिमा की रात में चांद का दीदार जरुर करें। उन्हें मिश्री और खीर का भोग चढ़ाएं।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-दक्षिणा देने का बहुत महत्व है। इस दिन गोदान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।
- घर परिवार की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान अवश्य करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। अगर आप किसी नदी में जाकर दीप दान नहीं कर सकते हैं तो घर के पास किसी मन्दिर में जाकर दीप दान जरुर करें।

- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चावल, शकर और दूध का दान करें। इस दिन बहुत थोड़ी मात्रा में इन चीजों को नदी में बहाने से भी अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

