-
Advertisement
चौपाल में आधी रात को हुआ #Accident दो की गई जान , तीन हुए गंभीर घायल
सुरेश रंजन /नेरवा। हिमाचल प्रदेश में आधी रात को एक सड़क हादसा (Road Accident)हुआ है। जिला शिमला के चौपाल ( Chopal) उपमंडल में हुए इस हादसे में एक महिला व पुरुष की जान चली गई जबकि तीन घायल हुए हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ( Police)ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दोस्त के साथ पहाड़ी पर घूमने गया था टीचर, आसमानी बिजली गिरने से गई जान
जानकारी के अनुसार चौपाल- खिड़की मार्ग पर एक वेगनार ( HP-08A-3660)आधी रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे और नेरवा से चंडीगढ़ ( Nerwa to Chandigarh)जा रहे था। छारकी के पास चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क से लगभग 200 मीटर जंगल मे जा गिरी। कार में सवार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान चालक कमल पुत्र नरेंद्र निवासी राम बाजार कोटखाई , कमला पत्नी गगन सिंह निवासी गांव जगडा, बम्टा तहसील चौपाल के रूप में हुई है जबकि मीरा पत्नी खड़क सिंह निवासी गांव साडली, देईया तहसील नेरवा और उसकी बेटी मीनाक्षी व कृष्णा पत्नी मनोज निवासी जगड़ा , बम्टा तहसील चौपाल घायल हैं। तीनों घायलों सिविल अस्पताल चौपाल में प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया है। चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी चौपाल राजकुमार ने की है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….


