-
Advertisement
Amit Shah से मुलाकात करेंगे पंजाब सरकार के तीन मंत्री, 400 लापता किसानों के बारे में होगी बात
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर दिल्ली में आयोजित किसानों की ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) के दौरान हुई हिंसा के बाद से करीब 400 किसान लापता (Missing farmers) हैं। लापता किसानों के मुद्दे को लेकर अब पंजाब सरकार (Punjab Government) के तीन मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलने दिल्ली गए हैं। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री (Minister) सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया और भारत भूषण आशु लापता किसानों के मसले पर बात करने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi violence के दौरान 400 से अधिक किसान लापता, मामला कोर्ट ले जाने की तैयारी

https://twitter.com/INCPunjab/status/1355455927948726275
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पंजाब के तीन मंत्रियों और एक विधायक को सोमवार के लिए मुलाकात का समय दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के मंत्रियों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात में लापता किसानों का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके साथ अमित शाह से मंत्री आंदोलनरत किसानों पर दर्ज किए गए पुलिस केस पर भी बात करेंगे। आज पंजाब सरकार के तीनों मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया और भारत भूषण आशु चॉपर के जरिए दिल्ली गए हैं।
बताया जा रहा है कि मुकालात के बाद तीनों मंत्री शाम तक चंडीगढ़ लौट आएंगे। आपको बता दें कि पंजाब के किसान और धार्मिक संगठनों ने ट्रैक्टर रैली के बाद से 400 से ज्यादा किसानों और नौजवानों के लापता होने की बात कही है। संगठनों का कहना है कि दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बाद से 400 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। उधर, अमृतसर के खालड़ा मिशन ने भी आरोप लगाया है कि लापता प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली पुलिस ने अवैध तरीके से हिरासत में रखा है। इसके साथ ही मिशन ने इस मामले में हाईकोर्ट जाने की बाद भी कही है।
