-
Advertisement
Himachal में फिर लगे भूकंप के झटके, 3.2 रही रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता
शिमला। हिमाचल में पिछले दो दिनों में दूसरी बार भूकंप (earthquake) आया है। रविवार दोपहर 3:49 बजे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। भूकंप का केंद्र बिलासपुर (Bilaspur) रहा। बिलासपुर के अलावा राजधानी शिमला (Shimla) में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और वे घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में था। इससे पहले 12 फरवरी की रात 10:34 से 10:36 बजे के बीच भूकंप के दो से तीन झटके महसूस किए गए थे।
यह भी पढ़ें: Himachal सहित दिल्ली और पंजाब में 6.1 तीव्रता का आया भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने ( Richter Scale) पर 6.1 आंकी गई थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे। हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, बिलासपुर आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 5 मिनट की अवधि में दो भूकंप आए थे। भूकंप का पहला केंद्र ताजिकिस्तान रहा था और दूसरा केंद्र पंजाब का अमृतसर रहा था। ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 रही थी, जबकि अमृतसर में 6.1 तीव्रता मापी गई थी।


