-
Advertisement
#Shimla में 3,500 पानी के कनेक्शन ही गायब, ढूंढने से भी नहीं मिल रहे
शिमला। आपने व्यक्तियों या फिर वस्तुओं आदि के गायब होने के बारे में बहुत सुना होगा पर क्या पानी के कनेक्शन (Water Connection) गायब के बारे में भी सुना है। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। ऐसे शिमला (Shimla) में हुआ है। जल प्रबंधन निगम शिमला राजधानी में 24 घंटे पानी देने का दावा करता रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि शिमला जल प्रबंधन निगम (Shimla Water Management Corporation) बनने के 3 साल बाद भी शहर में पानी के कनेक्शन तक ढूंढ नहीं पाया है। अभी भी लगभग 3,500 कनेक्शन की जानकारी जल प्रबंधन निगम के पास नहीं है। इससे भी बड़ी बात ये है कि पिछले कई वर्ष से ऐसे उपभोक्ताओं (Consumers) को बिल तक नहीं दिए गए हैं। अब शिमला जल प्रबंधन निगम लाचार होकर लोगों से खुद कनेक्शन की जानकारी सांझा करने की अपील कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 28 साल बाद कल्पा में फ़रवरी माह में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड 19.0 डिग्री पहुंचा तापमान
शिमला जल प्रबंधन निगम के एजीएम गोपाल कृष्ण के मताबिक शिमला में कुल 32,946 पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से 13,676 कनेक्शन नहीं मिल रहे थे। अब 10 हजार कनेक्शन ढूंढ लिए गए हैं, जबकि 3,500 के लगभग कनेक्शन के पड़ताल चल रही है। इनमें 685 बिल होटल (Hotel) के थे, जिनमें से 17 कनेक्शन का अभी भी पता नहीं चल पाया है। नगर निगम (MC) के समय सालाना 22 करोड़ पानी के कनेक्शन से आता था जो अब बढ़कर 28 करोड़ हो गया है, लेकिन इस दौरान पानी के बिल भी बढ़े हैं। उनका कहना है कि अब बायोमीट्रिक (Biometric) के 7,000 मीटर का टेंडर हुआ है और 500 मीटर मंगवा लिए गए हैं। दो माह में मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, जबकि 2022 तक 24 घंटे पानी शिमला के लोगों को मुहैया करवा दिया जाएगा। शिमला के 19,000 उपभोक्ताओं में से 15,000 को मासिक बिल दे दिया गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

