-
Advertisement
Big Breaking: खाई में गिरी कार, दिल्ली निवासी पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए एक सड़क हादसे ( Road accident) में दिल्ली के तीन पर्य़टकों ( 3 tourist) की जान चली गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में पिता पुत्र शामिल है। मंडी-बजौरा सड़क पर मरोगी के पास एक कार के 800 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत ( Death) हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार ( डीएल 10 सीएल 0878 ) मंडी से कुल्लू ( Mandi to kullu)की तरफ वाया बजौरा सड़क से होकर जा रही थी। आज सुबह करीब 6 बजे यह कार मरोगी नामक स्थान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को गिरते हुए देखा और पुलिस ( Police) को इसकी सूचना देने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही कार में सवार तीनों लोग दम तोड़ चुके थे।
यह भी पढ़ें: बंजार पुलिस ने पकड़ी मंडी के युवक से 4 किलो110 ग्राम चरस
मृतकों की पहचान 34 वर्षीय हरवीन संधु, निवासी जैन कॉलोनी, उत्तम नगर, वेस्ट दिल्ली, 49 वर्षीय रमेश चंद्र और योगेश निवासी छतरपुर, साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। रमेश चंद्र और योगेश पिता-पुत्र हैं। योगेश की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सभी शवों का जोनल हास्पिटल मंडी ( Zonal hospital mandi) में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


