-
Advertisement
आसमान में उड़ते हुए Girlfriend को शादी के लिए किया प्रपोज, देखिए कैसा था लड़की का रिएक्शन
Last Updated on March 3, 2021 by
इन दिनों कपल अपने खास पलों को औऱ खास बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। लोग से नए से नए तरीकों से पार्टनर को प्रपोज (Propose) करते हैं और इन पलों को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं। इनमें कुछ तरीके तो बेहद हैरान करने वाला होता है तो कुछ को देखकर लोग इमोशनल भी हो जाते हैं। प्रपोज करने का एक ऐसा ही तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आसमान में उड़ते हुए अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को शादी के लिए प्रपोज कर रहा है।
ये भी पढ़ें: खुदाई करते हुए जमीन से निकला चांदी के सिक्कों से भरा कलश, लेकर भागा मजदूर
Video देखने के लिए यहां क्लिक करें –
इस शख्स का अपनी गर्लफ्रेंड को शादी (Wedding) के लिए प्रपोज करने का तरीका काफी अलग था। इस शख्स ने स्काईडाइविंग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘wingmanskydive’ नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक कपल स्काईडाइविंग करता नजर आ रहा है। आसमान में उड़ते हुए शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से शख्स ने हवा में गर्मजोशी के साथ गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग कमेंट के जरिए कपल को बधाईयां भी दे रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group