-
Advertisement
Superstar Rajinikanth को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (South superstar Rajinikanth ) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को ये ऐलान किया। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) मिला है। आज साल 2019 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है।’
यह भी पढ़ें: 66th Filmfare Awards 2021: इरफान खान और तापसी पन्नू बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म थप्पड़ ने किया कमाल
https://twitter.com/PrakashJavdekar/status/1377484564965253121
जावड़ेकर ने कहा, ‘इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई इन पांचों ज्यूरी ने बैठक करके एक राय से महानायक रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड देने की सिफारिश की। रजनीकांत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से ये स्थान लोगों के दिल में जमा लिया है। ये उनका सही गौरव है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर थलाइवा रजनीकांत को बधाई दी है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1377489240527826947
https://twitter.com/PIB_India/status/1377486174885871617
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दादा साहब फाल्के ने पहला सिनेमा 1913 में राजा हरिशच्रंद बनाया था। तो उस राजा हरिशचंद्र सिनेमा के बाद ये पहले चित्रपट महर्षि कहलाने लगे और दादा साहब फाल्के की मृत्यु के बाद ये अवॉर्ड उनके नाम से रखा गया और आज तक 50 बार ये अवॉर्ड दिया गया है।’ साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
