-
Advertisement
बड़ी खबरः Staff Nurse और फार्मासिस्ट के 190 सहित 379 पदों पर होगी भर्ती- जानिए
हमीरपुर। हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC Hamirpur) स्टाफ नर्स (Staff Nurse), फार्मासिस्ट, भाषा अध्यापक (Language Teacher), क्लर्क और फायरमैन के पदों सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 379 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस बारे आज विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal : इंजीनियर से लेकर हेल्पर तक के पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से शुरू होंगे। साथ ही 9 मई को आवेदन की अंतिम तिथि होगी। इसमें स्टाफ नर्स के 90, फार्मासिस्ट के 100, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड दो (Medical laboratory technician grade-2) के 29, फायरमैन के 43, क्लर्क के 10, भाषा अध्यापक के 9, जूनियर इंजीनियर सिविल के 10 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त विभिन्न 379 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 10 अप्रैल से ऑनलाइन (Online) आवेदन किए जा सकते हैं। साथ ही 9 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
बी कीपर के 4, डेवलपमेंट ऑफिसर सेरीकल्चर के दो, मेनटीनेस सुपरवाइजर का एक, अकाउंटेंट के दो, ऑशन रिकॉर्डर के 6, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 5, इलेक्ट्रीशियन के दो, साइंटिफिक असिस्टेंट कमेंट्री एंड टॉक्सलॉजी का एक, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 23, लॉ आफिसर का एक, जूनियर इंजीनियर सिविल के 6, स्टेनो टाइपिस्ट के तीन, नेत्र रोग अधिकारी के दो, लेबोरेटरी असिस्टेंट के 6, होटल सुपरिटेंडेंट कम पीटीआई के तीन, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल का एक, जूनियर ऑफिसर (पीएंडए) का एक, जूनियर टेक्निशियन टेलर मास्टर का एक, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल/वेलफेयर आफिसर कम असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल के चार, सुपरवाइजर फॉर स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का एक, होस्टल वार्डन के दो, प्रेस डफ्टरी का एक और अकाउंट का एक पद, डाटा एंटी ऑपरेटर इंमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के तीन पद भरे जाने हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

