-
Advertisement
हेल्थ वर्कर ने बनाए कोरोना पेशेंट के बाल, IAS Officer बोले – उपचार के साथ परिवार का प्यार भी बांट रहे
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना पांव पसारने में लगा है। कई राज्यों में फिर से लॉकडाउन (Lockdown) लगाए जाने की संभावना है और महाराष्ट्र में तो एक तरह का मिनी लॉकडाउन लगा ही दिया गया है। अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों (Corona Patient) की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक बार फिर डॉक्टर और नर्स का काम और जिम्मेदारी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:अब घर-घर जाकर लगाई सकती है कोरोना वैक्सीन! जल्द होगा फैसला
https://twitter.com/ipskabra/status/1381638554929913859
सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे, साथ ही इस मुश्किल समय में हर वक्त साथ खड़े रहने वाले कोरोना वॉरियर्स और डॉक्टर्स की तारीफ भी करेंगे। इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IAS Officer Dipanshu Kabra) ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “केवल उपचार नहीं कर रहे, परिवार का प्यार भी बांट रहे हैं हमारे #CoronaWarriors। मेडिकल टीम बेहद तनावपूर्ण माहौल में मानवता की सेवा कर रही है। घर पर रहें, #CoronaCases और ना बढ़ने देकर हम उनकी सच्ची सहायता कर सकते हैं।”
यह भी पढ़ें: जयपुर में सरकारी अस्पताल से कोरोना वैक्सीन 320 डोज चोरी, मामला दर्ज
https://twitter.com/Manojj_Vyas/status/1381701180452175879
यह वीडियो गुजरात के गीर सोमनाथ जिले का है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक कोरोना पीड़ित महिला अस्पताल के बेड पर बैठी है और सामने पीपीई किट पहने एक हेल्थ वर्कर खड़ी है जो महिला को एक्सरसाइज करना सिखा रही है। महिला भी उसे देखकर साथ में एक्सरसाइज कर रही है। कुछ देर बाद वो हेल्थ वर्कर महिला के बाल भी बनाने लगती है। ये वीडियो देखकर तो आप भी समझ जाएंगे कि हेल्थ वर्कर किस तरह लोगों की देखभाल में लगे हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं।
https://twitter.com/SHRAWAN13911700/status/1381658633423843328
https://twitter.com/jokermohit786/status/1381863865793703936
